International

लीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या

त्रिपोली। लीबिया के पूर्व शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और चर्चित राजनीतिक चेहरा सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या की खबर सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम को उनके आवास में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के बाद उनकी मौत की पुष्टि मंगलवार को उनके राजनीतिक दल के प्रमुख ने की।

लीबियन न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि सैफ अल-इस्लाम को गोलियों से छलनी कर दिया गया, हालांकि इस हत्या को लेकर फिलहाल आधिकारिक स्तर पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। घटना के संबंध में अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी बताई जा रही हैं।

सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी, 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन करने वाले कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के सात बेटों में सबसे प्रभावशाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले नेता थे। पिता की मौत के बाद उन्हें लंबे समय तक लीबिया के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा।

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी और पश्चिमी देशों के साथ लीबिया के संबंध सुधारने की दिशा में पहल की थी। वर्ष 2011 की लीबियाई क्रांति के दौरान सैफ अल-इस्लाम ने अपने पिता की सरकार में अहम भूमिका निभाई थी और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में सक्रिय रहे थे।

क्रांति के बाद सैफ अल-इस्लाम को 2011 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। उनकी हत्या की खबर के बाद लीबिया की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल की आशंका जताई जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH