EntertainmentTop NewsUttar Pradesh

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’, सीएम योगी ने किया एलान

लखनऊ। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ 3 जून को देश भर के सिनेमाघरों में रिलाज होगी, लेकिन इसके पहले ही सीएम योगी ने इसे यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। योगी कैबिनेट के लिए गुरुवार को फिल्म की ‘स्पेशल स्क्रीनिंग’ रखी गई थी। इसके तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स मुक्त करने की घोषणा की।

पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्माई गई इस फिल्म को सीएम योगी समेत सभी मंत्री लोक भवन ऑडिटोरियम में देखा। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अभिनय किया है।

फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत अच्छी फिल्‍म बनाई है। लोग परिवार के साथ देख सकते हैं। ये मनोरंजक भी है और इससे इतिहास भी जुड़ा हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH