Uttar Pradesh

आगरा में तैनात SDM राजेश जायसवाल का सड़क हादसे में निधन, क्रेटा कार से लखनऊ से लौट रहे थे आगरा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट (एडीएम) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम राजेश जायसवाल का शुक्रवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजेश जायसवाल अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। इटावा के पास उनकी गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2018 बैच के अधिकारी जायसवाल मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी थे। वह पहले मैनपुरी में भी एसडीएम रह चुके थे। वर्तमान में वे आगरा कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे और किरावली में एसडीएम का चार्ज देख रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी भी तत्काल सैफई अस्पताल पहुँच गए। इस दुखद खबर के आगरा पहुँचते ही प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हो गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH