City NewsUttar Pradesh

तंत्र-मंत्र के फेर में परिवार के सात लोगों ने खुद को किया कमरे में बंद, पुलिस पहुंची तो ऐसी थी हालत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र-मंत्र के फेर में एक परिवार के 8 सदस्यों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। सभी की मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तंत्र मंत्र की विद्या के बाद सभी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्द्धमूर्छित पड़ी युवतियों और अन्य लोगों को घर से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान मोहल्ले में भारी भीड़ लग गई।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज में रहने वाले बनारसी नामक व्यक्ति का आठ लोगों का परिवार रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले उन सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और इस दौरान वे कुछ खा-पी भी नहीं रहे थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आज मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो एक युवती पूजा पाठ कर रही थी जबकि बाकी लोग पास में ही अर्द्धमूर्छित अवस्था में पड़े थे।

एक पड़ोसी का कहना है कि जब सीढ़ी लगाकर लोग घर के अंदर उतरे तो सभी लोग अंदर बंद थे और कमरा अंदर से बंद था, सभी लोग आपस में बहकी-बहकी बातें कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अलग-अलग ताले तोड़कर मुख्य कमरे का ताला तोड़ा, जिसके बाद 8 लोगों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस से सभी बाहर जाने की बात कहने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़कर बड़ी मुश्किल से एम्बुलेंस में बैठाया। सभी के चेहरों पर लाल रंग लगा था। पुलिस को कमरे में भगवान की चौकी लगी मिली ऐसे में आशंका है कि इन लोगों ने तंत्र-मंत्र के चलते खुद को कमरे में कैद किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH