NationalTop News

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह, कोरोना से थे संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस से हर दिन लाखों के संख्या संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। देश के वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को कोविड-19 की वजह से निधन हो गया, वह कोरोना संक्रमित थे। अक्सर समाचार चैनलों की डिबेट में दिखने वाले शेष नारायण सिंह का ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते दिन ही उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह शेष नारायण सिंह का निधन हो गया। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे।

शेष नारायण सिंह के निधन के बाद पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique