NationalTop News

मुंबई में महिला मेयर के लिए भाजपा की छह नेता सबसे आगे

महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उनके परिणाम सामने आ चुके हैं। इस बार भाजपा और शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि विपक्षी दल पीछे रह गए। राज्य की सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की है। गुरुवार को मुंबई समेत सभी 29 महानगरपालिकाओं के मेयर पद के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस लॉटरी में फैसला हुआ कि मुंबई में ओपन कैटेगरी की महिला मेयर चुनी जाएगी।

मुंबई मेयर पद की रेस में भाजपा की छह महिला पार्षदों का नाम सबसे आगे माना जा रहा है:

राजश्री शिरवडकर – सायन (तीन बार की पार्षद)
अल्का केरकर – बांद्रा पश्चिम (तीन बार की पार्षद)
हर्षिता नार्वेकर – फोर्ट (दो बार की पार्षद)
प्रीति सीटम – गोरेगांव (दो बार की पार्षद)
योगिता कोली – मालाड (दो बार की पार्षद)
रितू तावडे – घाटकोपर (दो बार की पार्षद)

गौरतलब है कि घाटकोपर की पार्षद रितू तावडे ने 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इस कारण उनके नाम पर पार्टी के अंदरुनी विरोध की संभावना जताई जा रही है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH