NationalTop News

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी मिलने पहुंचे, केरल दौरा किया रद्द

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह उनके बेटे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। सोनिया गांधी को मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। मेडिकल टीम पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच कर रही है और उन्हें एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।

मां की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने कोझिकोड में आयोजित रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, ठंडे मौसम और दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के कारण सोनिया गांधी की ब्रोन्कियल अस्थमा की समस्या कुछ बढ़ गई थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। पिछले साल जून में पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि उससे पहले शिमला के अस्पताल में भी उनका इलाज हुआ था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH