NationalTop News

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन, मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका निधन शनिवार 27 अगस्त को इटली में हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे।

जयराम रमेश ने बताया कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। जयराम रमेश ने बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH