Uttar Pradesh

सपा ने लखनऊ से इन 6 प्रत्याशियों को दिया टिकट, पूर्वी सीट से किस्मत आजमाएंगे अनुराग भदौरिया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इनमें लखनऊ की 6 सीटें भी शामिल हैं। सपा ने इस सूची में 10 उम्मीदवारों के टिकट का ऐलान किया है। बता दें कि अब तक सपा ने लखनऊ की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया था, लेकिन अब सपा ने आखिरकार प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा कर दी है।

लखनऊ से इन नेताओं को मिला टिकट

सपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में इस बार लखनऊ के 6 प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। सपा ने लखनऊ मध्य से एक बार फिर रविदास मेहरोत्रा पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं, लखनऊ पूर्वी सीट से अनुराग भदौरिया पर पार्टी ने दांव लगाया है। लखनऊ पश्चिम सीट से अरमान को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा कैंट से राजू गांधी को टिकट दिया गया है। बक्शी का तालाब से गोमती यादव को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH