Top NewsUttar Pradesh

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, घोसी सीट पर शोक की लहर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा सदमा लगा है। घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सपा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि घोसी से विधायक सुधाकर सिंह का जाना अत्यंत दुखद है। पार्टी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य देने की कामना की।

67 वर्ष की उम्र में निधन

सुधाकर सिंह का निधन 67 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने 2023 के उपचुनाव में घोसी सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। सुधाकर सिंह के निधन से घोसी क्षेत्र में शोक की लहर है और राजनीति जगत ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH