लखनऊः सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव कुनबे के एक और सदस्य शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में जाने की अटकलें जोरों पर हैं। राजनीति के जानकारों का यहां तक कहना है कि शिवपाल के जाने की पटकथा करीब-करीब लिखी जा चुकी है। वहीं, सपा हाईकमान भी उन्हें मनाने के मूड में नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिवपाल 19 अप्रैल या इसके बाद यह कदम उठा सकते हैं। हालांकि, शिवपाल या भाजपा पदाधिकारियों में किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रसपा की राज्य कार्यकारिणी भंग होने केबाद शुक्रवार को इन चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया। अटकलें लगाई गईं कि शिवपाल यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शिवपाल यादव सुर्खियों में रहे। अटकलें चलीं कि 19 अप्रैल को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में यह ज्वाइनिंग होंगी।
सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल के सपा के साथ आने से पहले पार्टी को कोई खास फायदा नहीं हुआ। भविष्य में भी इस लिहाज से उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की राज्य कमेटी और अन्य प्रकोष्ठ कीसभी कार्यकारिणी शुक्रवार को भंग कर दी गईं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने यह निर्णय लिया और कहा कि जल्द आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रसपा के इस कदम के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
=>
=>
loading...