नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 20वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बैंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी और टॉस 3 बजे होगा।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डू प्लेसी कर रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में है। ये दोनों ही खिलाड़ी धाकड़ फॉर्म में हैं और अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। इस मैच में इन दोनों के अलावा ग्लेन मेक्सवेल, विराट कोहली और पृथ्वी शॉ समेत कई दिग्गज नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2023 में अपने तीन मैचों में केवल एक मुकाबले में जीत हासिल की है और दो मैचों में शिकस्त झेली है। वहीं दिल्ली ने अपने 4 मैचों में सभी मुकाबलों में हार का सामना किया है। डीसी आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। हालांकि दिल्ली को आरसीबी को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।




