Sports

IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कोलकाता की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही और टीम 18.5 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई। बैंगलोर ने इस लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम ने अपना पहला विकेट बल्लेबाज अनुज रावत के रूप में खोया, उन्हें गेंदबाज उमेश यादव ने वापस पवेलियन भेज दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो गेंदों के अंदर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। पहले टिम साउदी ने कप्तान फॉफ डु प्लेसी को आउट किया और अब उमेश यादव ने विराट कोहली को आउट करके उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली ने 12 रन बनाए।

कोलकाता से मिले 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी शुरूआत सही नहीं रही और टीम ने 17 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। छह ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन था। 10वें ओवर के बाद बैंगलोर तीन विकेट खोकर 59 रन पर थी। इस दौरान डेविड विली 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी थी। 11वें ओवर में बैंगलोर को चौथा झटका लगा। सुनील नरेन ने ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड विली को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। विली 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 53 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी की। 11 ओवर के बाद बैंगलोर अब चार विकेट गंवाकर 62 रन पर थी। विली के आउट होने के बाद शाहबाज अहमद क्रीज पर थे।

14 ओवर के बाद शाहबाज अहमद 17 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 15वें ओवर में टीम को एक और झटका लगा, जब शाहबाज अहमद वरुण चक्रवर्थी के ओवर में क्रीज से आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्होंने गेंद को मिस कर दिया और विकेटकीपर जैक्शन के हाथों आउट हो गए। वरुण चक्रवर्थी का यह पहला विकेट था। 17वें ओवर में एक बार फिर मैच का रुख बदला, जब शेरफेन रदरफोर्ड का दूसरी गेंद में गेंदबाज साउदी ने विकेट झटका, शेरफेन ने 40 गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, 17वें ओवर की पांचवी गेंद में साउदी ने हसरंगा का विकेट झटका, वणिंदो हसरंगा ने इस दौरान रसेल को कैच थमा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हर्षल पटेल और पहले से बल्लेबाजी कर रहे दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर मैच में जान ला दी और दोनों बल्लेबाज क्रमश: 10 और 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच को फंसते हुए देख दोनों बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से टीम को जीत दिलाई और आरसीबी ने 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रन बना लिए और मैच को बल्लेबाज कार्तिक ने चौके के साथ समाप्त किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH