Sports

IND vs ENG, 5th Test : टीम इंडिया को सात विकेट से मिली करारी हार

बर्मिंघम (इंग्लैंड)। एजबैस्टन में खेले गए भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पांचवे व अंतिम मैच में इंग्लैंड ने सात विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल की। 2021 में शुरू हुई टेस्ट सीरीज का ऐसा अंत शायद ही किसी भारतीय क्रिकेट फैन ने सोचा होगा।

भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाकर इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में महज 245 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

378 रनों का टारगेट देखने में तो बहुत बड़ा लग रहा था, लेकिन जो रूट और जॉनी बेयरेस्टो ने जिस तरह से रनों का पीछा किया, उसके हिसाब से तो 500 का टारगेट भी कम ही होता। जो रूट 142 और बेयरेस्टो 114 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH