National

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ में भी कांपी धरती

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान धरती करीब 30 सेकंड्स तक कांपती रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप कितना तेज था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब 2:30 बजे कुछ सेकण्ड के लिए लखनऊ में लोगों ने भूमाप के झटके महसूस किये।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आए इस भूकंप से फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH