Top NewsUttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, हिंदू धर्म को बताया धोखा

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी की है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को धोखा बता दिया। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, हिंदू धर्म एक धोखा है। उन्होंने कहा कि, “वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, ये लोगों के जीवन जीने की एक शैली है।

सपा नेता ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख का नाम लेते हुए कहा कि, “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी दो बार कह चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है। मौर्य यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने भी कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “जब ये लोग इस तरह का बयान देते हैं तो किसी की भावनाएं आहत नहीं होती, लेकिन अगर स्वामी प्रसाद मौर्य ऐसा कह दे तो लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं।

बता दें कि हाल ही में लखनऊ में हुए महा ब्राह्मण पंचायत में शामिल होने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं के ऐसे विवादित बयान पर कहा था कि इस तरह की चीजों पर अंकुश लगाया जाएगा। इसी के साथ ही अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे धर्म और जाति को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें। हालांकि अखिलेश यादव की इस नसीहत का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई असर दिखाई नहीं दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH