NationalTop News

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सरकार ने 21 दिन की दी फरलो, रिसीव करने पहुंची हनीप्रीत

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकार एक बार फिर से मेहरबान हुई है। राम रहीम को सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। आज सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर आया। राम रहीम को लेने खुद हनीप्रीत पहुंची। जानकारी के अनुसार, राम रहीम इस बार सिरसा डेरे में रहेगा। बताया जा रहा है कि सिरसा पहुंचने पर राम रहीम सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने अनुयायियों से आग्रह किया कि वे उनके प्रवास के दौरान डेरा न जाएं।

21 दिन की फरलो मंजूर होने के बाद आज सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर राम रहीम पुलिस सुरक्षा के बीच अपने सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। राम रहीम वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार छत्रपति हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

राम रहीम को फरलो मिलने का आधार सूत्रों से पता चला है 29 अप्रैल को सिरसा डेरे का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर डेरे में एक बड़ा आयोजन राम रहीम करने जा रहा है। डेरे के स्थापना दिवस को मनाने को लेकर राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी लगाई थी। जिसको हरियाणा सरकार ने मंजूर करते हुए उसे 21 दिन की फरलो दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH