Entertainment

बंद होने वाला है ‘The Kapil Sharma Show’, सामने आई ये वजह

मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो’ के दर्शकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, जानकारी के मुताबिक शो का पैकअप होने वाला है। बताया जा रहा है कि The Kapil Sharma Show का आखिरी एपिसोड जून में शूट होगा। इसके बाद शो बंद हो जाएगा।

हालांकि घबराने वाली बात नहीं है। दरअसल, The Kapil Sharma Show हमेशा के लिए नहीं सिर्फ टेम्परेरी बंद हो रहा है। कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद कपिल एक नई शुरुआत और नए कंटेंट के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे। बता दें कि जब से इस शो की शुरुआत हुई है तभी से ही द कपिल शर्मा शो में कुछ समय का सीजनल ब्रेक होता रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स ने एक बार फिर अब कपिल शर्मा शो को बंद करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स के पास अभी स्क्रिप्ट नहीं है और कपिल शर्मा रेस्ट भी लेना चाहते हैं इस लिए शो को टेम्परेरी बंद किया जा रहा है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ये सीजनल ब्रेक है जो हर बार शो की टीआरपी के लिहाज से सही साबित होता है।

इसके अलावा इस जरिए मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी हेरफेर कर पाते हैं साथ ही, एक्टर्स को भी ब्रेक की जरूरत होती है ताकि तरोताजा होकर शो में लौटें। लगातार शो चलने से उबाऊ और नीरस होने लगता है इसलीए ब्रेक लेना सही प्रयोग होता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH