लखनऊः उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार होगा की कोई सरकार अपना पांच वर्षीय शासन काल पूरा करके दोबारा सरकार बनाएंगी। कल के दिन कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शपथ ग्रहण करके यूपी के मुख्यमंत्री चुने जाएंगे। इस भव्य समारोह को लेकर कई दिग्गज नेताओं, केन्द्रीय मंत्रियों , कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों , बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उद्योगपतियों की लिस्ट फाइनल कर दी गई है।

इस समारोह को लेकर तैयारिया तेज कर दी गई है। आज शाम 4 बजे लोकभवन में बीजेपी के निर्वाचित विधायको की बैठक होगी। बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह, रघुबर दास, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी इस मीटिंग में शामिल रहेंगे । दिनेश शर्मा और केशव मौर्य भी होंगे हालांकि ये दोनों विधान परिषद सदस्य हैं। इसी बैठक में उप मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है। इसके बाद आज ही योगी आदित्यनाथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 28 और 29 मार्च को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री सभी निर्वाचित विधायको को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे।

योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ,राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा की तरफ से निमंत्रण भेजा गया है।

इसके अलावा देश के नामी उद्योगपतियों मुकेश अंबानी ,गौतम अदानी, आनंद महिंद्रा सहित दर्जनों लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा बॉलीवुड में अक्षय कुमार, कंगना रणौत, अजय देवगन ,बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री सहित कई डायरेक्टर प्रोड्यूसर और कलाकारों को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश में शपथ गृहम समारोह में जिन बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की गई है उसमें ये नाम शामिल हैं-
शिवराज सिंह चौहान – मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर- मुख्यमंत्री हरियाणा
पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह – मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
विप्लव देवजी – मुख्यमंत्री त्रिपुरा
प्रमोद सांवत – मुख्यमंत्री गोवा
हिम्मत विस्वा शर्मा- जी मुख्यमंत्री असम
बसवराज बोम्मई जी -मुख्यमंत्री कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल- मुख्यमंत्री गुजरात
पुष्कर सिंह धामी – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
तारकेश्वर सिंह – उपमुख्यमंत्री बिहार
रेणु देवी, उपमुख्मंत्री बिहार
वाई पैटन जी – उपमुख्य मंत्री नागालैंड
चोनामीन – उपमुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश
जिष्णु देव वर्मा जी उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा
उत्तर प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने वाले उद्योगपति—-
टाटा ग्रुप- एन चन्द्रशेकरन
अम्बानी ग्रुप- मुकेश अम्बानी
आदित्य बिरला ग्रुप-कुमार मंगलम बिरला
अडानी ग्रुप- गौतम अडानी
महिन्द्रा ग्रुप आन्नद महिंद्रा
हीरान्नदानी ग्रुप- दर्शन हीरा न्नदानी
लुलु ग्रुप- यूसुफ अली
टोरेंट ग्रुप सुधीर मेहता
गोयनंका ग्रुप- संजीव गोयंका
लोढ़ा ग्रुप अभिनंद लोढ़ा




