नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जब मामले की जांच तो पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि 38 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है और एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा, पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को धमकी से संबंधित कॉल रात करीब 12:05 बजे आई थी। काल करने वाले ने कहा कि वो अरविन्द केजरीवाल को मार देगा। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी का नंबर ट्रेस कर उसके घर पहुंची।
हालांकि बाद में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।




