Regional

नशेबाजों को गांव वालों ने किया नंगा, मुर्गा बनाकर पूरे गांव में घुमाया

जम्मू। जम्मू के रघुरा गाँव में नशे का सामान लेने पहुंचे लड़कों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके साथ आगे क्या होने वाला है। यहां गांव वालों ने लड़कों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं गांव वालों ने सभी लड़कों के सिर मुंडवाकर उन्हें अर्धनग्न कर, मुर्गा बनाकर पूरे गांव में घुमाया। वहां मौजूद लोगों ने बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इन लड़कों के साथ एक लड़की भी थी जिसके हाथ में एक इंजेक्शन था। साफ़ पता चल रहा था सभी नशे के लिए यहाँ पहुंचे हैं। बाद में किसी ने काल करके इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी लड़कों को हिरासत में लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH