NationalTop News

देशभर में कोरोना के 6800 से ज्यादा एक्टिव केस, केरल में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के मामलों में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। 10 जून सुबह 10 बजे तक भारत में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6815 हो चुकी है, जबकि 7644 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

वेरिएंट बना बढ़ते मामलों की वजह

विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया उछाल के पीछे कोविड के नए वेरिएंट जिम्मेदार हैं। इनमें संक्रमण की दर अधिक है, जिससे तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

केरल में सबसे ज्यादा खतरा, एक्टिव केस 2000 के करीब

कोरोना की सबसे भयावह तस्वीर केरल से सामने आई है। यहां एक्टिव केस की संख्या 2000 के आंकड़े को पार करने के करीब है। बीते 24 घंटे में राज्य में कोविड के 7 नए केस दर्ज हुए हैं। इस साल के शुरुआत से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जो राज्य की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

देशभर में 24 घंटे में 358 नए केस, 624 मरीज ठीक हुए

पिछले 24 घंटे में 358 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी की मृत्यु नहीं हुई, जबकि 624 मरीजों ने वायरस को मात दी है।

दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों में स्थिति कैसी है?

दिल्ली में फिलहाल 728 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में यहां 42 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक दिल्ली में 7 मौतें हो चुकी हैं।

गुजरात में भी हालात चिंताजनक हैं। राज्य में कुल 980 एक्टिव केस हैं और एक दिन में 158 नए केस दर्ज हुए हैं। अब तक यहां 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में 747,

महाराष्ट्र में 607,

कर्नाटक में 423,

उत्तर प्रदेश में 225,

और तमिलनाडु में 219 एक्टिव केस मौजूद हैं।

सावधानी जरूरी, मास्क और दूरी फिर से जरूरी

विशेषज्ञों और स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए मास्क पहनना, भीड़ से बचना और हाथों की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH