Entertainment

अल्लू अर्जुन के घर छाया मातम, दादी का 94 साल की उम्र में निधन

‘पुष्पा’ स्टार और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता की दादी का 94 वर्ष की आयु में देहांत हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि इस खबर के बाद अल्लू अर्जुन तुरंत अपने शूटिंग शेड्यूल को छोड़कर मुंबई से हैदराबाद रवाना हो गए।

चिरंजीवी ने जताया दुख

परिवार और चाहने वालों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार संवेदनाएं मिल रही हैं। मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर अपनी सासु मां के निधन पर भावुक पोस्ट लिखते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कनकरथनम्मा गारू का जीवन साहस, प्रेम और संस्कारों से भरा हुआ था और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

दादा थे मशहूर कॉमेडियन

अल्लू अर्जुन की फैमिली का सिनेमा से गहरा रिश्ता रहा है। उनके दादा अल्लू रामलिंगय्या साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता रहे हैं। वर्षों पहले ही उनका निधन हो चुका था। अब उनकी पत्नी यानी अल्लू अर्जुन की दादी भी दुनिया को अलविदा कह गईं। साल 2021 में अर्जुन ने अपने दादा को याद करते हुए कहा था कि परिवार की सिनेमाई विरासत उन्हीं की देन है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH