Entertainment

कन्नड़ फिल्मों की इस दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, 600 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

मुंबई। कन्नड़ सिनेमा का दिग्गज अभिनेत्री लीलावती का निधन हो गया है। वो 85 वर्ष की थीं। अपने 5 दशक के करियर में उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वे एज रिलेटेड इश्यू से जूझ रही थीं। बीती रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई जिसके बाद उन्हें करनाटक के नीलामंगला अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

लीलावती के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लीलावती के निधन पर दुख जताया है।

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, ‘प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म हस्ती लीलावती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सिनेमा की एक सच्ची प्रतीक, उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। उनकी विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा हमेशा याद और प्रशंसित की जाएगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।

वहीँ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी लीलावती के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अनुभवी कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती के निधन की खबर दर्दनाक है। अभी पिछले हफ्ते, उनकी बीमारी के बारे में सुनने के बाद, मैंने उनके घर का दौरा किया, उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनके बेटे विनोद राज से बात की.मेरा यह विश्वास गलत है कि कई दशकों तक अपने मनमोहक अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली लीलावती ठीक हो जाएंगी और अधिक समय तक हमारे साथ रहेंगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतक की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिल सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH