Uttar Pradeshमुख्य समाचार

112 के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप पर भेजे एक मैसेज के जरिए दी गई। धमकी भरा मैसेज देखने के बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। मैसेज भेजने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है।

कन्ट्रोल रूम यूपी-112 के आपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया कि सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ा देंगे। सुभाष ने इसकी जानकारी सम्प्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। पुलिस ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर खुफिया एजेन्सियों को भी दिया है।

इस मैसेज के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर जांच में लगा दी गई हैं। सर्विलांस और साइबर सेल की टीम समेत पुलिस की कई अन्य टीमें मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH