Top NewsUttar Pradesh

गाजियाबाद की सोसायटी में रात 2 बजे 9वीं मंजिल से कूदकर 3 सगी बहनों ने किया सुसाइड, ऑनलाइन गेम की लत का शक

गाजियाबाद की सोसायटी में बीती रात करीब दो बजे तीन नाबालिग सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनें बीती रात करीब दो बजे 9वीं मंजिल से कूद गईं। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के B – 1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थी। लड़कियों के पिता का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार, रात्रि 2 बजे तीनों बहनें उस समय गईं जब पूरा परिवार सो रहा था। तभी प्लास्टिक की कुर्सी लगाकर तीनों बहनों ने 9वें फ्लोर से छलांग लगा दी। तीनों बहनें ऑनलाइन गेम खेलती थी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार, आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। बताया जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक रुप से आत्महत्या की है। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल), पाखी (12 साल) हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेम की आदी थीं और उनका परिवार इस लत के खिलाफ था। माता-पिता अक्सर लड़कियों को खेलने से रोकते थे। इन लड़कियों ने सुसाइड किया है या कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें सब कुछ एक साथ करती थीं, जिसमें नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और रोज़ाना की दूसरी एक्टिविटीज़ शामिल थीं। कहा जा रहा है कि COVID-19 महामारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई थी और वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां रेगुलर स्कूल नहीं जा रही थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH