आज भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहें। लेकिन आज भी उनकी फिल्में उनकी यादों को ताजा कर जाती हैं। 4 सितम्बर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड के महानायक राज कपूर थे। जिन्होंने न शीर्फ ऋषि को पाल-पोश कर बड़ा किया बल्कि उनको एक्टिंग की वो तालीम दी। जिस रास्ते पर आगे चलकर वो एक कुशल और काबिल अभिनेता भी बने।

आज ऋषि कपूर का 69वां जन्मदिन है। ऋषि कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। उन्होंने अपने पिता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में काम किया था। इसके बाद उन्होंने बॉबी, हिना, अमर अकबर एंथोनी सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि ऋषि कपूर को फिल्म जगत में लाने वाले उनके पिता राज कपूर ही थे। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ा ऐसा किस्सा जिसमे उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी
एक समय ऐसा था जब हर फिल्म निर्माता ऋषि कपूर को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उनका स्टारडम ऐसा था कि उन्हें उनके फैंस फॉलो किया करते थे। लेकिन ऋषि कपूर सिगरेट के शौकीन थे। वह हर थोड़ी देर में सिगरेट पिया करते थे। लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा वाक्या हुआ जब उन्होंने हमेशा के लिए सिगरेट छोड़ दी।

किसके कहने पर छोड़ी थी ऋषि कपूर ने सिगरेट
ऋषि कपूर की बुक ‘खुल्लम खुल्ला’ में उनकी जिंदगी के कई किस्से सामने आए थे। ऋषि कपूर पहले बहुत सिगरेट पिया करते थे। लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा को उनकी ये आदत पसंद नहीं थी। रिद्धिमा अक्सर सुबह सुबह अपने पापा को किस किया करती थीं। लेकिन एक दिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
रिद्धिमा ने अपने पिता से एक सुबह कहा कि अब वह उन्हें सुबह सुबह किस नहीं करेंगी। ऋषि कपूर ने जब उनसे कारण पूछा, तो रिद्धिमा ने उनसे साफ साफ कह दिया कि आपके मुंह से बदबू आती है। ऋषि कपूर पर इस बात का इतना असर हुआ की उन्होंने हमेशा के लिए सिगरेट से तौबा कर ली और बेटी से वादा किया कि वह कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे।
रिद्धिमा ऋषि की पहली संतान हैं। उनका जन्म 1980 में हुआ था। ऋषि के मुताबिक, जब रिद्धिमा का जन्म हुआ तो वे और नीतू सातवें आसमान पर थे। बाद में रणबीर का जन्म हुआ और उनकी फैमिली पूरी कम्प्लीट हो गई।

राज कपूर ने कहा था- ‘तुम्हारा पिता हूं सेकेट्री नहीं’
ऋषि कपूर ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता राज कपूर ने हमेशा उन्हें ये सिखाया है कि उन्होंने मुझे फिल्मों में चांस दिया है, लेकिन मेरा करियर मेरे खुद के हाथों में है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता हमेशा कहते थे,’मैंने इस लड़के को ब्रेक दिया, अब सब कुछ इसे खुद ही करना है। ये उठेगा, अपनी खुद कि देखरेख करेगा। ऐसे ही ये अपनी जिंदगी को समझेगा। ऋषि कपूर ने कहा उनके पिता उन्हें कहते थे, ‘तुम्हारा पिता हूं सेकेट्री नहीं’। मैं भी रणबीर के साथ यही करता हूं।




