Sports

टोक्यो ओलंपिकः बैटमिंटन और बॉक्सिग में भारत को होना पड़ा निराश, महिला हॉकी टीम ने जगाई उम्मीद

दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक का अब दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। लेकिन जिन भारतीय खिलाड़ियों से भारत को उम्मीदे थी उन्होंने निराश किया। भारत की  स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को ताईवान की ताई जु यिंग ने सेमीफाइनल में पहला गेम 21-18 से हारी और दूरसा गेम 16-8 से हार गई। वही मुक्केबाजी में भारतीय बॉक्सर पूजा रानी (75 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की कियान ने 5-0 से हराया।

वही दूसरी ओर कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन भी दिखाया।  डिस्कस थ्रो में देश की उम्मीदें जगी हैं। महिलाओं की स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर के स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा हॉकी में भी महिला टीम ने ग्रुप का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया और दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया।
पहले गेम में 21-18 से हारी सिंधु
पीवी सिंधु और ताई जु यिंग के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। सिंधु ने 11-8 से आगे चल रही हैं। ताई की जोरदार वापसी अब स्कोर 11-11 से बराबर हो गया है। इसके बाद फिर सिंधु ने ताई पर 16-14 की बढ़त बनाई। इसके कुछ देर बाद स्कोर 16-16 से बराबर हो गया।  पहले गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब सिंधु और ताई के बीच स्कोर 17-17 से बराबर हो गया है। वहीं, पहला गेम ताई ने 21-18 से जीत लिया है।

दूसरे गेम में भा ताई सिंधु पर हावी
वहीं, दोनों के बीच दूसरा गेम शुरू हो गया है। दूसरे गेम में स्कोर अभी 3-3 से बराबर है। स्कोर 4-4 से बराबर होने के बाद फिर ताई ने 6-4 की बढ़त बना ली है। इसके बाद लगातार ताई सिंधु पर भार पड़ रही हैं। चीनी ताइपे की ताई सिंधु को खूब थकाने की कोशिश कर रही हैं। अब स्कोर 9-5 का हो गया है। ताई सिंधु पर लगातार दवाब बना रही है। अब स्कोर 11-7 का हो गया है। ताई शानदार खेल रही हैं। सिंधु पर 13-7 की बढ़त बना ली हैं। वापसी के लिए सिंधु को यहां से शानदार खेल दिखाना होगा। सिंधु वापसी की कोशिश कर रही हैं लेकिन ताई चलने नहीं दे रहीं। अब स्कोर 16-8 हो गया है।

महिला हॉकी में भारत की जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने ग्रुप का आखिरी मैच जीतने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मुकाबले को टीम इंडिया ने 4-3 से अपने नाम किया और टोक्यो ओलंपिक की दूसरी जीत हासिल की। भारत की तरफ से वंदना कटारिया ने सर्वाधिक तीन गोल दागे। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है और उसकी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है।

दरअसल अब भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। नियमों के तहत हर ग्रुप से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, फिलहाल भारतीय टीम ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। अब ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की टीमें ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगी, इसमें अगर ब्रिटेन बाजी मारता है या मैच ड्रॉ खेलता है तो ऐसी स्थिति में भारत क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा। लेकिन आयरलैंड की जीत पर भारत बाहर हो जाएगा।

 

 

 

 

 

=>
=>
loading...