Top NewsUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबकर 5 साल के मासूम की मौत

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 5 साल के बच्चे की जान चली गई। बच्चा घर के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया था, जहां से वह बाहर नहीं निकल सका।

पुलिस के मुताबिक, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी उमेश कुमार, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उनके 5 वर्षीय बेटे देव की इस हादसे में मौत हो गई। देव छपरौला गांव के एक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। बुधवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटा था और इसके बाद खेलने के लिए बाहर निकल गया।

बताया जा रहा है कि कॉलोनी का पानी पास ही एक खाली खेत में बने गड्ढे में जमा होता है। खेलते समय देव अचानक उसी गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोगों ने बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया है कि जिस गड्ढे में बच्चा गिरा, वह इलाके के एक किसान के खाली खेत में बना है और उसमें कॉलोनी का पानी भरता रहता है। फिलहाल, परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH