EntertainmentTop News

टीवी एक्टर जीशान खान सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, दोनों कारों को मामूली नुकसान

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ से चर्चित हुए टीवी एक्टर जीशान खान मुंबई में देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना यारी रोड इलाके की है, जहां रात करीब 10:30 बजे जिम से लौटते समय सामने से आ रही एक कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में जीशान और दूसरी कार में सवार बुजुर्ग दंपत्ति दोनों सुरक्षित रहे। किसी को चोट नहीं लगी, हालांकि दोनों वाहनों को हल्का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है, लेकिन घटना की जांच जारी है। जीशान ने फिलहाल इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ से मिली पहचान

जीशान खान ने 2019 से 2021 के बीच ‘कुमकुम भाग्य’ में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वे एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में भी नजर आए। उनकी पहचान और मजबूत तब हुई जब वे ‘बिग बॉस OTT’ के पहले सीजन का हिस्सा बने। शांत और संतुलित स्वभाव के लिए उनकी खूब सराहना हुई, हालांकि एक टास्क के दौरान नियमों के उल्लंघन की वजह से उन्हें शो से अचानक बाहर होना पड़ा। छोटा सफर होने के बावजूद इस शो ने उनकी फैन फॉलोइंग में तेज़ इजाफा किया।

करियर की शुरुआत और सोशल मीडिया पर मौजूदगी

जीशान का टीवी करियर 2015 में स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ से शुरू हुआ। इसके बाद वे सोनी टीवी के ‘परवरिश सीजन 2’ में भी नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके 9.19 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे एक मिलियन के आंकड़े के करीब पहुंच चुके हैं। हादसे के बाद फैंस राहत महसूस कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जीशान जल्द ही इस घटना पर अपनी बात साझा करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH