Uncategorized

हरियाणा के सोनीपत में बदहवास हालत में मिलीं दो बेसहारा बच्चियां, मेडिकल में रेप की पुष्टि

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के राई के कुंडली क्षेत्र में दो बच्चियां बदहवास हालत में मिलीं। बच्चियों का मेडिकल हुआ तो उनके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों की थाना पुलिस को बच्चियों की फोटो भेजकर जानकारी मांगी है। बच्चियों को निराश्रित बच्चों के घर में रखा गया है। पुलिस को सूचना मिली कि कुंडली थाना क्षेत्र में दो बच्चियों बेसहारा घूम रही हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो बच्चियां बदहवास हालत में मिली। उनकी उम्र करीब सात व नौ साल है। वह अपना नाम तो बता रही थीं, लेकिन अपना पता बताने में असमर्थ हैं। पुलिस ने बच्चियों की काउंसलिंग कराई और उसके बाद निराश्रित बच्चों के घर लेकर पहुंची।

जहां मेडिकल कराने की बात कही गई। पुलिस ने मेडिकल कराया तो उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। बच्चियों ने पुलिस को इशारा कर बताया कि उन्हें दिल्ली की तरफ लाया गया है। वह इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चियों की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों से जानकारी मांगी है। बच्ची दिल्ली की तरफ से लेकर आने का इशारा कर रही है। वह कोई जानकारी नहीं दे रही है। उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही है।

दिल्ली पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्चियों के शरीर पर एक जैसी सलवार कमीज व काले जूते मिले हैं। जिससे लगता है कि वह उनकी स्कूल ड्रेस रही होगी। जिसके चलते पुलिस ने दिल्ली के 100 से अधिक स्कूल से संपर्क किया है। पुलिस टीम की प्राथमिकता बच्चियों के परिजनों का पता लगाना भी है। मेडिकल में दुष्कर्म का पता लगने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की चार टीम इस मामले की जांच में लगी हैं। बच्चियों के परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH