Top NewsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में दो बड़ी मुठभेड़: बुलंदशहर और प्रतापगढ़ में कुख्यात अपराधी ढेर, हथियार-नकदी बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। रविवार देर रात राज्य के दो जिलों बुलंदशहर और प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों घटनाओं में कई कुख्यात अपराधी घायल हुए और पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, बाइक और नकदी बरामद की।

बुलंदशहर में मुठभेड़, चार गिरफ्तार

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में शनिवार देर रात कसैरू कट के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए। खुर्जा CO पूर्णिमा सिंह ने बताया कि घायल अपराधियों की पहचान अमन (राजेंद्र का बेटा, निवासी–अलीगढ़) गोविंद (शाहबू का बेटा, निवासी–कन्नौज के रूप में हुई है। अन्य दो साथियों कन्हैया (राजेंद्र का बेटा, अलीगढ़)शिवम (हुकुम सिंह का बेटा, कन्नौज)
को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

ये चारों बदमाश सार्वजनिक परिवहन में जेब काटने और यात्रियों से नकदी चुराने वाले कुख्यात अपराधी हैं। पुलिस ने इनके पास से 12,000 रुपये, दो अवैध पिस्तौल और दो बाइक बरामद की हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।

प्रतापगढ़ में भी देर रात मुठभेड़

प्रतापगढ़ के कोडोर थाना क्षेत्र में नहर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। एएसपी शैलेन्द्र लाल के अनुसार, पुलिस ने दो बदमाशों आदित्य दीपक (दोनों निवासी लखनपुर, उत्तराखंड) को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये ट्रेन व बस यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से *एक पिस्तौल, मोटरसाइकिल, पीड़ितों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

अपराधियों पर यूपी पुलिस की सख्ती जारी

लगातार हो रहे एनकाउंटर दिखाते हैं कि यूपी पुलिस संगठित और मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई कर रही है। दोनों जिलों में हुई मुठभेड़ों ने कई गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों की सक्रियता पर अंकुश लगाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH