National

उद्धव का बागी विधायकों को अल्टीमेटम- शाम को पार्टी की बैठक में शामिल हो या निष्कासन के लिए तैयार रहो

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट और गहराता जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने आज शाम पांच बजे होने वाली बैठक में सभी बागी विधायकों को शामिल होने को कहा है। अगर विधायक पार्टी में बैठक शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया जाएगा। उधर एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 और 6 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया है। आज शाम को ही एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

उधर महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘एकनाथ शिंदे से आज सुबह मेरी एक घंटे बात हुई है। इस बात की पूरी जानकारी मैंने सीएम उद्धव ठाकरे को दी है। हम गुवाहाटी में मौजूद विधायकों के संपर्क में हैं। सभी विधायक जल्द मुंबई लौटेंगे।’ राउत ने ये भी कहा, ‘बीजेपी का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? सत्ता जाएगी तो फिर से आ जाएगी। लेकिन सत्ता से ऊपर पार्टी की प्रतिष्ठा होती है।’ इस दौरान राउत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे करीबी साथी हैं।

शिवसेना के 2 और विधायक गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। संजय राठौर और योगेश कदम गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। ये दोनों विधायक एकनाथ शिंदे के बागी गुट में शामिल होंगे। ऐसे में शिवसेना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं और वह बैकफुट पर नजर आ रही है। हालांकि संजय राउत के बयान से जानकार ये अंदाजा लगा रहे हैं कि हालात सुधर सकते हैं लेकिन शिंदे के बयानों से अब तक शिवसेना को कोई राहत नहीं है और ये बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित होता दिख रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH