NationalTop News

उमा भारती ने शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग की, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नाम बदलने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जिले का नाम किसी स्वतंत्रता सेनानी, संत या ऐसे महापुरुष के नाम पर होना चाहिए, जिन्होंने समाज और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

उमा भारती ने विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि वे केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उनके अनुसार, यदि विपक्ष जनता की भावनाओं का सम्मान करता, तो गुलामी के दौर से जुड़े नामों का समर्थन कभी नहीं करता। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग हर शिकायत पर कार्रवाई करता है। अगर जनता राहुल गांधी को वोट नहीं दे रही है, तो उन्हें इसका कारण खुद तलाशना चाहिए।

इधर, राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 20 से अधिक जिलों में लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

सासाराम में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, कन्हैया कुमार सहित कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH