Sports

उमरान मलिक 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सबको चौंकाया, अपना ही रिकार्ड तोड़ा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरन मलिक ने अपना ही एक रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।

हाल ही में, उमरान ने जसप्रीत बुमराह (153.6 किमी प्रति घंटे) को पीछे छोड़ते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20ई में 155 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की थी और भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए थे, आज उसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी भी की है। भारत की जीत के बाद उमरान ने कहा- मैंने 6 मैच खेले हैं, मैं सिर्फ अच्छी और सही एरिया में गेंदबाजी करना चाहता हूं। विकेट सपाट था, मैंने सिराज भाई, शमी भाई से बात की, इनपुट मेरी गति का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए था। मैं यथासंभव सटीक रहना चाहता हूं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH