NationalTop News

केंद्रीय बजट 2026 पेश, आम आदमी की जेब पर क्या पड़ा असर? जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

केंद्रीय वित्त मंत्री ने आज संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है। बजट आते ही देशभर में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नौकरीपेशा लोग हों, व्यापारी, किसान या फिर मिडिल क्लास—हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी थी कि सरकार इस बार महंगाई के बीच कितनी राहत देने जा रही है।

लगातार बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा के खर्चों के दबाव में आम जनता यह जानना चाहती है कि बजट में ऐसे कौन-से फैसले लिए गए हैं, जो उनकी जिंदगी को थोड़ा आसान बना सकें। आइए जानते हैं बजट 2026 में कौन-सी चीजें सस्ती हुईं और किन पर महंगाई की मार पड़ी।

Budget 2026: ये चीजें हुईं सस्ती

बजट में कई जरूरी और आम इस्तेमाल की वस्तुओं पर राहत दी गई है, जिससे आम लोगों और उद्योगों दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है

जूते

बैटरी

बीड़ी

एयरक्राफ्ट से जुड़ी वस्तुएं

चमड़ा निर्यात

कपड़ा निर्यात

सोलर से जुड़ा सामान

कैंसर की दवाएं

सीएनजी

बायोगैस

माइक्रोवेव ओवन

Budget 2026: इन चीजों पर बढ़ी कीमत

वहीं कुछ सेक्टर ऐसे भी हैं, जहां सरकार ने टैक्स बढ़ाकर महंगाई का बोझ डाला है—

शराब

खनिज

स्क्रैप

कुल मिलाकर बजट 2026 में सरकार ने एक तरफ जहां आम आदमी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को राहत देने की कोशिश की है, वहीं कुछ वस्तुओं को महंगा कर राजस्व बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि इन फैसलों का असर जमीन पर कितना और कितनी जल्दी दिखाई देता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH