Uttar Pradesh

यूपी: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास घास काट रही महिला को खींच ले गया बाघ, इस हाल में मिला शव

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ फॉरेस्ट एरिया के पास एक बाघ ने महिला को अपना निवाला बना लिया। अनीता नाम की महिला जंगल में घास काटने के लिए गई थी जहां पहले से मौजूद एक बाघ से उसपर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले गया।

जांच के दौरान अधिकारियों को उसका आंशिक रूप से आधा खाया हुआ शरीर मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फील्ड डायरेक्टर डीटीआर डॉ. धीरज पांडेय ने गुरुवार को कहा कि हमें बुधवार दोपहर को सूचना मिली थी कि ढेला के रेस्क्यू सेंटर के पास के जंगल में तीन महिलाएं घास लेने गई थी। इनमें से पटरानी गांव निवासी रमेश की पत्नी अनीता (25) का कहीं भी पता नहीं चल रहा था।

तत्काल सूचना पर गश्ती दलों ने जंगल में जाकर महिला की तलाश जारी की। गश्ती दल को महिला का आंशिक रूप से आधा खाया हुआ शरीर मिला। घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। मौके पर ड्रोन से भी बाघ पर निगाह रखी जा रही है। स्थानीय लोगों को वन क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। लेकिन, वे अभी भी जंगल में प्रवेश कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH