Uttar Pradesh

यूपी: ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की गौर सिटी में 20 मंजिला अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। बिल्डिंग से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद धुएं ने पूरे टॉवर को अपनी जद में ले लिया। टॉवर में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन धुंए के चलते वह ऊपर तक नहीं पहुंच पा रही है।

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी थी, उससे फैलकर अन्य फ्लैट में भी लग गई। दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की सूचना मिली है। आग लगने की वजह से पूरा टॉवर धुएं की चपेट में आ गया है। फिलहाल सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। कई लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ आग एक फ्लैट्स से दूसरे फ्लैट्स में भी फैलने का डर है। आग लनगे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH