Jobs & CareerTop NewsUttar Pradesh

आज जारी हो सकता है यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, कैसे कर सकेंगे चेक

लखनऊ। यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से आज यानी 21 जून 2025 को यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।

अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करे और डाउनलोड करें।

आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH