NationalTop News

भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में बवाल, मंदिर जाने से हॉस्टल वार्डन ने रोका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी विवादों के घेरे में है। यहां हॉस्टल वार्डन पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि, हॉस्टल वार्डन ने उन्हें मंदिर जाने से रोका है। एबीवीपी अब इस मामले में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। सोमवार को ABVP बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में रामधुन का आयोजन करेगी।

छात्राओं का कहना है कि, हॉस्टल वार्डन ने उनसे कहा है कि, मंदिर जाने के लिए उन्हें परमिशन लेनी होगी। परमिशन के बिना हॉस्टल जाने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। इस पूरे मामले की जानकारी अब एबीवीपी को लगी है।

मामले ने लिया राजनीतिक रूप :

छात्राओं का आरोप है कि, हॉस्टल प्रशासन द्वारा उन्हें डराया धमकाया गया था। इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन का विरोध करते हुए सोमवार दोपहर एक बजे रामधुन का आयोजन किया है।

बता दें कि, इसके पहले भी मुर्ति स्थापना को लेकर बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी विवादों में घिरी थी। उस समय विवाद के बाद यूनिवर्सिटी को मूर्ति स्थापना की परमिशन देनी पड़ी थी। इस मामले में अब तक बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की ओर से कोई सफाई पेश नहीं की गई है।

ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

इस विवाद को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ABVP के छात्र विश्वविद्यालय के मेन गेट पर एकत्रित हुए और रामधुन का आयोजन कर प्रशासन से इस मुद्दे पर सद्बुद्धि की अपील की। दिवाकर शुक्ला, ABVP के अध्यक्ष ने बताया कि छात्राओं को मंदिर जाने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोकने की यह कार्रवाई निंदनीय है और इसके खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH