संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची भी जारी कर दी है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाता है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण व्यक्तित्व परीक्षण या इंटरव्यू होता है।
सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रक्रिया मई 2025 में प्रारंभिक परीक्षा से शुरू हुई थी। प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई। अंतिम चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुआ। तीनों चरण पूरे होने के बाद आयोग ने अब अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
टॉप 20 उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर
1131589 अनुज अग्निहोत्री
4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3512521 अकांश ढुल
0834732 राघव झुनझुनवाला
0409847 ईशान भटनागर
6410067 ज़िनिया अरोड़ा
0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
0843487 पक्षल सेक्रेटरी
0831647 आस्था जैन
1523945 उज्ज्वल प्रियांक
1512091 यशस्वी राज वर्धन
0840280 अक्षित भारद्वाज
7813999 अनन्या शर्मा
5402316 सुरभि यादव
3507500 सिमरनदीप कौर
0867445 मोनिका श्रीवास्तव
0829589 चितवन जैन
5604518 श्रुति आर
0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
6630448 रवि राज
कैसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध UPSC CSE फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पीडीएफ फाइल डाउनलोड की जा सकती है, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर और नाम देख सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो भविष्य के लिए इस पीडीएफ को सेव कर सकते हैं या इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।




