मुंबई। उर्फी जावेद अक्सर अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उर्फी बिजली की तारों से बनी आउटफिट को लेकर चर्चाओं में है। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह पहले नीले तारों में उलझती हुई नजर आ रही है और फिर अगले ही सेंकड उर्फी उन्हीं तारों से बनी ड्रेस को पहने हुए दिखाई दे रही है।
अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और मिनिमल मेकअप किया हुआ है। उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हां यह तार है, और यह कहीं से भी काटे नहीं गए हैं। मुझे लगता है कि यह बॉम्ब लग रहा है। मुझे लगता है कि मैं अलग-अलग रंगों को भी ट्राई करूंगी, मेरे लिए फैशन का मतलब प्रयोग करना, कुछ बनाना और बयान देना है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्फी को बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा, बेपनाह और पंच बीट सीजन 2 में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।




