City NewsUttar Pradesh

Video : मेरठ में बीच रोड पर युवक को चाकुओं से गोदते रहे हमलावर, लोग बने रहे तमाशबीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेरठ में बीच रोड पर एक शख्स की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन वो सभी वहां तमाशबीन बने रहे। हमले के बाद घायल युवक खून से लथपथ हो गया। उसने दोबारा वहां से उठने की कोशिश की, लेकिन बेखौफ हमलावर दोबारा लौटे. एक ने उसकी पीठ पर छूरा घोंप दिया जबकि बाकी दोनों ने भी उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना मेरठ जिले के पुराने शहर इलाके में रविवार को हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लिसारी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर निवासी साजिद किसी काम से ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में गया था। तभी पीछे से आए कुछ हमलावरों ने साजिद को पकड़ लिया और चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। साजिद ने जब सड़क से उठने की कोशिश की तो हमलावरों में से एक ने उन्हें चाकू मार दिया। पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज जुटाया है।

साजिद के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को घर में शराब पीने को लेकर उसके बेटे का उसके चाचा नौशाद, जावेद और शहजाद से झगड़ा हो गया था। हालांकि बाद में देर रात घरवालों में समझौता हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते साजिद की हत्या की गई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH