Top NewsUttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल में पांच महिलाओं को मिल सकती है जगह, 48 मंत्रियों की लिस्ट फाइनल

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार यूपी के सीमे पद की शपथ लेंगे। राजधानी लखनऊ में होने वाले भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह में देश की तमाम बड़ी शख्‍सियतें जुटेंगी। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी के लोगों के साथ ये दिन यूपी के बाहर के लोगों के लिए भी उतना ही खास है। यूपी में पर्यटन, सुरक्षा, निवेश, रोजगार और विकास को जिस तरह से पिछले पांच सालों में पंख लगे हैं उसको देख विेश के लिए अपार संभावनाओं वाले यूपी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस शपथ ग्रहण समारोह में जहां प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, होम मिनिस्‍टर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे वहीं दूसरे प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी इस सुनहरे पलो के साक्षी बनेंगे। इन मेहमानों के स्‍वागत के लिए स्टेडियम से लेकर 500 मीटर दायरे की भव्य सजावट लोगों के उत्‍साह को बढ़ा रही है। स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। अमौसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन व स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है।

बताया जा रहा है कि नई कैबिनेट में पिछले कार्यकाल के 22 मंत्रियों का बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं। वहीं इस बार भी यूपी में 2 उपमुख्यमंत्री रहने की संभावना है। वहीँ सूत्रों से जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक़ 48 मंत्रियों की लिस्ट फ़ाइनल हो गई है।

ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम

संभावित मंत्रियों के नामों की बात करें तो ब्रजेश पाठक, जेपीएस अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, असीम अरुण, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, नरेंद्र कश्यप, नंद कुमार नंदी, धर्मपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह और धर्मवीर प्रजापति को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. सूत्रों ने बताया है कि योगी के मंत्रिमंडल में 5 महिला मंत्रियों के रहने की उम्मीद है, जिनमें बेबी रानी मोर्य, सरिता भदौरिया, अंजला माहौर, का नाम शामिल किया जा सकता है. इसके साथ ही अपना दल के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ बीजेपी ऑफिस में सुबह से संगठन मंत्री सुनील बंसल से ये लोग मिले हैं. संभावना जताई जा रही है कि इन नए चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा कई विधायक और MLC भी मिलने पहुंच रहे हैं.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH