लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवती की फोटो 315 बोर के तमंचे के साथ पोज देते फोटो वायरल हो रही है। उसके साथ उसका भाई भी बैठा हुआ है। फोटो वायरल होते ही जब इसकी जांच की गई तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पता चला कि युवती यूपी पुलिस में सिपाही है। इसका नाम कुमकुम ठाकुर है।
फोटो वायरल होने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुमकुम ठाकुर और उसके भाई ऋषिपाल सिंह खानपुर क्षेत्र में गांव मिर्जापुर नंगली के रहने वाले हैं। कुमकुम 2018 बैच की सिपाही है।
फिलहाल बिजनौर कोतवाली नगर में तैनात है। इसके पिता पूर्व प्रधान हैं। वायरल फोटो पर बुलंदशहर पुलिस ने जांच बैठा दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।




