Top NewsUttar Pradesh

आज जेवर एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, पीएम मोदी 25 नवंबर को करेंगे शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने नोएडा आएंगे। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक़, योगी तीन बजे के बाद यहां आएंगे। जिसके बाद वो सभास्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वो अफसरों को जरुरी दिशानिर्देश देंगे।

25 नवंबर को इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनरल वीके सिंह, उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री शिरकत करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH