Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी बोले- प्रदेश सरकार MSME इकाइयों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (स्थापना एवं संचालन सरलीकरण) अधिनियम-2020 के तहत MSME इकाइयों की स्थापना की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की। प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश की MSME इकाइयों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

सीएम योगी ने कहा कि इस अधिनियम के तहत इकाइयों की स्थापना हेतु जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व उद्यमियों के साथ समन्वय व संवाद बनाया जाए। उद्यमियों को इस सम्बन्ध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करते हुए प्रक्रिया से अवगत कराया जाए। अधिनियम के मुख्य बिन्दुओं को हाई-लाइट करते हुए MSME इकाइयों की स्थापना सुगमतापूर्वक किए जाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के औद्योगिक विकास में MSME सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान है।औद्योगिक विकास और MSME इकाइयों की स्थापना के सम्बन्ध में यूपी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। MSME इकाइयों की स्थापना से व्यापक पैमाने पर उद्यमी लाभान्वित होंगे। पूंजी निवेश उपलब्ध होगा। उद्यमियों की ऊर्जा के सही इस्तेमाल से प्रदेश का नवनिर्माण सुनिश्चित होगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH