Uncategorized

कानपुर: बस और लोडर की टक्कर में 17 की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने घटना पर जताया दुःख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के थाना सचेंडी के पास एक एसी बस और लोडर की भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।

जिस जगह हादसा हुआ वहां पर गहरा अंधेरा था और स्थानीय लोगों ने मोबाइल की टार्च लगाकर बचाव कार्य में मदद की। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। वाहनों के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन से बस के हिस्सों को अलग किया गया। तब कहीं जाकर कहीं लोगों को निकाल गया, हालांकि तब तक कई यात्री दम तोड़ चुके थे।

उधर, सीएम योगी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा सीएम ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य सुनिश्चित कराने एवं दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH