Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, युद्धस्तर पर संचारी रोग अभियान को आगे बढ़ाया जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार या डायरिया से जुड़े मामलों की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रत्येक जनपद में अंतर्विभागीय समन्वय रखते हुए युद्धस्तर पर संचारी रोग अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना की रोकथाम हेतु ‘108’ की 75 प्रतिशत एम्बुलेंस डेडिकेटेड थीं, उसी तरह ‘102’ एम्बुलेंस बच्चों व महिलाओं के उपयोग में लाई जाएं। घर-घर बच्चों की मेडिकल किट वितरण की व्यवस्था की जाए। इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर, हेल्थ सेंटर, PHC, CHC, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज या जहां पर भी उपचार की व्यवस्था होती रही है, उसकी तैयारी का अधिकारी निरीक्षण करें। ट्रेनिंग के कार्यक्रम पर नजर रखें और सभी कार्य समय पर पूर्ण होना सुनिश्चित करें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति सुनिश्चित हो, जिससे जन सामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार हर हाल में चिकित्सकीय सुविधा प्राप्त हो।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH