Top NewsUttar Pradesh

प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए देश व दुनिया के निवेशक एवं कंपनियां उत्साहित हैं: सीएम योगी

लखनऊ। सीएम योगी ने रविवार को सैमसंग (इंडिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के CEO व MD केन कैंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री योगी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यूपी सरकार सैमसंग की निर्माण इकाई को हरसंभव मदद देने हेतु तैयार है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। यूपी सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टोरल पॉलिसियां निर्धारित की गई हैं। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए देश व दुनिया के निवेशक एवं कंपनियां उत्साहित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के बेहतर औद्योगिक वातावरण और निवेश फ्रेंडली नीतियों के दृष्टिगत सैमसंग कंपनी ने चीन स्थित डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को नोएडा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। इसकी स्थापना का कार्य पूरा किया जा चुका है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH